Get App

इस दिन लॉन्च होगी Realme 14 Pro 5G सीरीज, इस कलर वेरिएंट में आएगा फोन

भारत में 16 जनवरी को Realme 14 Pro 5G सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के फोन को पर्ल व्हाइट, साबर ग्रे, बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक चार कलर वेरिएंट में लाया जाएगा। वहीं बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक कलर ऑप्शन केवल भारत के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन में कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 3:57 PM
इस दिन लॉन्च होगी Realme 14 Pro 5G सीरीज, इस कलर वेरिएंट में आएगा फोन
Realme 14 Pro 5G सीरीज 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के फोन को चार कलर वेरिएंट में लाया जाएगा (Photo Credit: Social Media)

Realme की मोस्ट अवेटेड फोन Realme 14 Pro 5G सीरीज के भारत में लॉन्चिंग डेट कंफर्म हो गई है। इस फोन को 16 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में दो मॉडल Realme 14 Pro 5G और Realme 14 Pro+ 5G आ सकते हैं। कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स भी शेयर किए हैं, जिसमें दमदार कैमरा, पावरफुल बैटरी और नया चिपसेट शामिल है। हालांकि, फोन की बाकी जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं बताई है।

लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें कई शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो इस सीरीज के फोन को खरीद सकते हैं।

कौन-कौन से कलर में आएगा फोन

Realme 14 Pro 5G सीरीज 16 जनवरी को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज के फोन को चार कलर वेरिएंट में लाया जाएगा, जो पर्ल व्हाइट, साबर ग्रे, बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक कलर वैरिएंट में उपलब्ध होगा। वहीं इस सीरीज की खास बात यह है कि बीकानेर पर्पल और जयपुर पिंक कलर ऑप्शन केवल भारत के लिए पेश किया जाएगा। अगर आप नए और स्टाइलिश कलर ऑप्शन के साथ स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें