Get App

X यूजर्स अब कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, फोन नंबर की जरूरत नहीं, Elon Musk ने किया ऐलान

Video & Audio Calls to X: प्रसिद्ध माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर अब X के नाम से जाना जाता है। मस्क ने जब से ट्विटर का नाम X रखा है तब से कई सारे बड़े बदलाव कर चुके हैं। पिछले महीने ट्विटर के नाम को बदला तो अब X में ऑडियो और वीडियो कॉल का फीचर ऐडऑन कर WhatsApp की टेंशन बढ़ा दिए हैं

Akhileshअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 1:46 PM
X यूजर्स अब कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल, फोन नंबर की जरूरत नहीं, Elon Musk ने किया ऐलान
X प्रमुख ने कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधाा iOS, Android, Mac और PC सब पर काम करेगा

अमेरिका की प्रमुख EV कंपनी टेस्‍ला के प्रमुख एलॉन मस्क (Elon Musk) ने जब से ट्विटर (अब X) की कमान संभाली है तब से वो उसमें कई सारे बदलाव कर चुके हैं। मस्क ने अब X यूजर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के मालिक एलॉन मस्क ने गुरुवार को ऐलान किया कि माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर जल्द ही ऑडियो और वीडियो कॉल (Video & audio calls to X) की भी सुविधा शुरू हो जाएगी।

मस्क ने X पर अपने एक पोस्ट में कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल के लिए किसी फोन नंबर की आवश्यकता नहीं होगी। X प्रमुख ने कहा कि ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधाा iOS, Android, Mac और PC सब पर काम करेगा।

बता दें कि प्रसिद्ध माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर अब X के नाम से जाना जाता है। मस्क ने जब से ट्विटर का नाम X रखा है तब से कई सारे बड़े बदलाव कर चुके हैं। पिछले महीने ट्विटर के नाम को बदला तो अब X में ऑडियो और वीडियो कॉल का फीचर ऐडऑन कर व्हाट्सएप्प (WhatsApp) की टेंशन बढ़ा दिए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें