Ghibli AI Trend: हाल ही में इंटरनेट पर एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी सेल्फी, पालतू जानवरों की तस्वीरें और ऐतिहासिक फोटो को Studio Ghibli स्टाइल में बदलने के लिए AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह ट्रेंड OpenAI के GPT-4o के डिफॉल्ट इमेज जनरेशन फीचर आने के बाद शुरू हुआ। फिर देखते ही देखते सोशल मीडिया Ghibli स्टाइल AI-जेनरेटेड इमेज से भर गया। लेकिन, इससे डेटा प्राइवेसी को लेकर कुछ गंभीर सवाल भी उठ रहे हैं।
