यूजर्स का पर्सनल डेटा इकट्ठा करने के एक मामले में मोबाइल फोन प्राइवेसी क्लास एक्शन पर टेक कंपनी गूगल (Google) को मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। गूगल अमेरिका में एक फेडरल जज को प्राइवेसी क्लास एक्शन को खारिज करने के लिए राजी करने में विफल रही है। यूजर्स द्वारा स्मार्टफोन में ट्रैकिंग सेटिंग डिसेबल करने के बावजूद गूगल द्वारा पर्सनल डेटा इकट्ठा करने के दावों के बाद यह प्राइवेसी क्लास एक्शन लिया गया।
