Get App

Mobile Data Plan: सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान बेचने वाले टॉप 5 देशों में है भारत, जानें कौन हैं बाकी देश

भारत में एक बड़ी आबादी मोबाइल डेटा पर निर्भर है। इसने डेटा पैन की ज्यादा मांग पैदा कर दी है, जिससे सर्विस प्रोवाइडर्स को अपनी कीमतें कम करने के लिए मजबूर होना पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2022 पर 5:42 PM
Mobile Data Plan: सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान बेचने वाले टॉप 5 देशों में है भारत, जानें कौन हैं बाकी देश
सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान बेचने वाले टॉप 5 देशों में है भारत

द वर्ल्ड मोबाइल डेटा प्राइसिंग 2022 (World Mobile Data Pricing 2022) के एक सर्वे के अनुसार, सबसे सस्ते मोबाइल डेटा प्लान (Mobile Data Plan) बेचने के मामले में भारत दुनिया भर में पांचवें नंबर पर है। यह सर्वेक्षण Cable.co.uk की तरफ से कम्पाइल की गई रिपोर्ट का एक हिस्सा है, जिसने 233 देशों में 1GB मोबाइल डेटा की लागत को मापा।

1GB मोबाइल डेटा की औसत लागत के साथ, भारत ने ($0.17 लगभग 14 रुपए) पाकिस्तान ($0.36 लगभग 28.72 रुपए) और श्रीलंका ($0.27 लगभग 21.54 रुपए) को पीछे छोड़ दिया है। इसकी मतलब है कि भारत में 1GB मोबाइल डेटा औसतन करीब 14 रुपए में मिलता है, तो वहीं पाकिस्तान में 28.72 रुपए और श्रीलंका में 21.54 रुपए में मिलता है।

इज़रायल इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहां 1GB डेटा की औसत कीमत $0.04 लगभग 3.59 रुपए हैं। वहीं दक्षिण अटलांटिक महासागर में एक ब्रिटिश प्रवासी क्षेत्र, सेंट हेलेना इसमें सबसे नीचे हैं। जहां 1 GB मोबाइल डेटा प्लान की औसत कीमत 41.06 डॉलर, लगभग 3,276 रुपए है।

ये हैं वो टॉप 5 देश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें