Get App

WhatsApp के नए फीचर के संग, कॉल का टाइम होगा अब पहले से शेड्यूल!

WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है जिससे अब यूजर्स ग्रुप कॉल्स को पहले से शेड्यूल कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो जरूरी मीटिंग्स या खास मौकों जैसे बर्थडे कॉल्स को समय पर याद नहीं रख पाते। यह फीचर कॉल से पहले रिमाइंडर भी भेजता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2025 पर 8:03 AM
WhatsApp के नए फीचर के संग, कॉल का टाइम होगा अब पहले से शेड्यूल!
WhatsApp का ये फीचर प्रोफेशनल्स के साथ-साथ आम यूजर्स के लिए भी बहुत मददगार साबित हो सकता है।

Meta की स्वामित्व वाली मैसेजिंग एप WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए और उपयोगी फीचर्स पेश कर रही है। अब कंपनी ने एक ऐसा स्मार्ट फीचर लॉन्च किया है जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो अक्सर जरूरी कॉल्स या मीटिंग्स भूल जाते हैं। इस नए फीचर का नाम है Schedule Call, जिसकी मदद से यूजर्स अब ग्रुप चैट्स में किसी भी वॉइस या वीडियो कॉल को एक निर्धारित समय और तारीख पर शेड्यूल कर सकते हैं। ये फीचर न केवल प्रोफेशनल मीटिंग्स के लिए उपयोगी है, बल्कि दोस्तों या परिवार के साथ प्लान की गई खास बातचीत के लिए भी बेहद कारगर है।

कॉल के तय समय से पहले यूजर्स को रिमाइंडर भी मिलेगा, जिससे कॉल मिस होने की संभावना बेहद कम हो जाएगी। आइए जानते हैं इस नए फीचर की पूरी डिटेल और इसे कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

अब ग्रुप कॉल्स की प्लानिंग होगी आसान

WhatsApp का ये फीचर यूजर्स को ग्रुप चैट के भीतर ही किसी भी वॉइस या वीडियो कॉल को पहले से शेड्यूल करने की सुविधा देता है। मतलब अब कोई जरूरी बात या मीटिंग मिस नहीं होगी, क्योंकि WhatsApp खुद टाइम आने पर आपको रिमाइंड कर देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें