Get App

थाईलैंड में फिर से खुलेंगे बार और नाइटक्लब, फॉरेन टूरिस्ट्स अट्रैक्ट करने के लिए लिया फैसला

थाईलैंड की इनकम में टूरिज्म की काफी हिस्सेदारी है। बार और पब बंद होने से टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2022 पर 3:42 PM
थाईलैंड में फिर से खुलेंगे बार और नाइटक्लब, फॉरेन टूरिस्ट्स अट्रैक्ट करने के लिए लिया फैसला
थाईलैंड सरकार को अक्टूबर से हर महीने करीब 10 लाख पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

थाइलैंड में जल्द रौनक लौटने वाली है। सरकार बार, पब और नाइटक्लब पर लगी पाबंदी हटाने जा रही है। कोरोना की महामारी की वजह से करीब एक साल से ये बंद हैं। इससे थाईलैंड को काफी लॉस हुआ है। थाईलैंड की इनकम में टूरिज्म की काफी हिस्सेदारी है। बार और पब बंद होने से टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है। सरकार का मानना है कि इनके फिर से ओपन हो जाने से टूरिस्ट को अट्रैक्ट करने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री पी चैन-ओचा की अध्यक्षता में वायरस टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसके बाद डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर सतित पिटुटेचा ने संवाददाताओं को बताया कि ग्रीन और ब्लू जोंस के तहत आने वाले प्रोविंस के पब और बार आधी रात तक सर्विस देंगे। हालांकि, उन्होंने पब और बार खुलने की तारीख के बारे में नहीं बताया। टूरिज्म इंडस्ट्री इन्हें 1 जून से खोलने के लिए सरकार पर दबाव बना रही है।

यह भी पढ़ें : EPFO: एक मिस्ड कॉल देकर जानिये आपके PF में कितना पैसा है, EPFO ने बताया तरीका

नाइटलाइफ एंटरटेनमेंट स्पॉट्स धीरे-धीरे खुलने से थाईलैंड में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है। इससे जून-सितंबर के दौरान थाईलैंड में ज्यादा विदेशी टूरिस्ट आने की उम्मीद है। आम तौर पर इस दौरान थाईलैंड में कम टूरिस्ट आते हैं। कुछ समय पहले थाईलैंड में कोरोना के ओमीक्रॉन वेरिएंट ने कहर बरपाया था। हालांकि, अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। अप्रैल में जहां रोजाना 30,000 मामले आ रहे थे, अब ये घटकर रोजाना 5,000 रह गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें