दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक भूटान (Bhutan) करीब दो सालों के लंबे अंतराल के बाद एक फिर से अपने देश के दरवाजे विदेशी पर्यटकों के लिए खोल रहा है। भूटान सरकार की तरफ से जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, भूटान में 23 सिंतबर से विदेशी पर्यटकों को एक बार फिर से आने की मंजूरी मिल जाएगी। हालांकि विदेशी पर्यटकों को अब भूटान में जाने के लिए पहले से अधिक पर्यटन टैक्स (Tourism Tax) देना होगा।
