Get App

मंदी की आहट? ब्रिटिश पाउंड हुआ धराशायी, डॉलर के मुकाबले 40 साल के निचले स्तर पर पहुंचा

ब्रिटिश पाउंड सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरकर 1.0349 प्रति अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर तक चला गया, जो डॉलर के मुकाबले पिछले चार दशक का इसका सबसे निचले स्तर पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 4:01 PM
मंदी की आहट? ब्रिटिश पाउंड हुआ धराशायी, डॉलर के मुकाबले 40 साल के निचले स्तर पर पहुंचा
ब्रिटेन की नई सरकार ने बीते शुक्रवार को टैक्स में व्यापक कटौती की योजना रखी थी

ब्रिटेन (Britain) की नई सरकार की तरफ से टैक्स में कटौती और खर्च को बढ़ावा देने की योजना सामने आने के बाद सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ब्रिटिश पाउंड (British pound) में भारी गिरावट देखी गई। पाउंड सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरकर 1.0349 प्रति अमेरिकी डॉलर के निचले स्तर तक चला गया, जो डॉलर के मुकाबले पिछले चार दशक का इसका सबसे निचले स्तर पर है।

हालांकि बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और यह 2.3 प्रतिशत कमजोरी के साथ 1.0671 प्रति डॉलर के भाव पर था। दरअसल टैक्स कटौती की योजना से सामने आने के बाद ऐसी चिंताएं जताई रही हैं कि इससे सार्वजनिक उधारी बढ़ जाएगी और मंदी आ सकती है, जिससे लोगों के रहन-सहन की लागत और बढ़ जाएगी।

शुक्रवार को भी ब्रिटिश पाउंड तीन प्रतिशत से अधिक टूटा था। पाउंड फिलहाल 1980 के दशक की शुरुआत में देखे गए स्तरों पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस दौरान डॉलर के मुकाबले अन्य करेंसी भी कमजोर हुई हैं क्योंकि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने हाल ही अपने यहां महंगाई से निपटने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

जापान की करेंसी येन में भी पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद जापान के केंद्रीय बैंक ने हस्तक्षेप कर येन में गिरावट की स्पीड को धीमा किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें