China-Taiwan News: अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ( Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा से भड़का चीन अब आक्रामक होता जा रहा है। चीन ने नैंसी पेलोसी की ऐतिहासिक यात्रा के जवाब में जलवायु परिवर्तन और सैन्य सहित कई अहम मुद्दों पर अमेरिका के साथ बातचीत रोक दी है। समाचार एजेंसी AFP के हवाले से ये खबर सामने आई है। गुरुवार को ताइवान की घेराबंदी के लिए चीन ने युद्धभ्यास शुरू किया।
