Get App

चीन की इस दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी पर पहली बार लगा डिफॉल्टर का ठप्पा, बढ़ गई जिनपिंग सरकार की मुश्किल

Evergrande इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 6:49 PM
चीन की इस दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी पर पहली बार लगा डिफॉल्टर का ठप्पा, बढ़ गई जिनपिंग सरकार की मुश्किल
Evergrande को मिली डिफॉल्ट रेटिंग

चीन (China) की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक एवरग्रैंड ग्रुप (Evergrande Group) पर पहली बार आधिकारिक तौर पर 'डिफॉल्टर' का ठप्पा लगा है। लोन की राशि को समय पर नहीं चुका पाने वाली कंपनी या व्यक्ति को डिफॉल्टर कहा जाता है। एवरग्रैंड इस समय दुनिया की सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी रियल एस्टेट कंपनी है। पिछले कई महीनों से इस कंपनी को लेकर चीन में फाइनेंशियल ड्रामा चल रहा है, जिसके बाद इसने कर्ज चुकाने के लिए कंपनी में भारी रिस्ट्रक्चरिंग की थी।

इस बीच फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) ने एवरग्रैड ग्रुप की रेटिंग घटा कर उसे 'डिफॉल्ट' कैटेगरी में डाल दिया। फिच ने एक बयान में बताया कि कंपनी ने ग्रे पीरियड जाने के बाद भी दो कूपन पेमेंट का भुगतान नहीं कर पाई है, जिसके चलते उसने उसे 'डिफॉल्ट' कैटेगरी में डाल दिया है।

फिच ने बताया कि उससे इन पेमेंट को लेकर कंपनी से जानकारी भी मांगी थी, लेकिन एवरग्रैंड की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। फिच ने कहा कि इससे हम यह मानकर चल रहे हैं कि कंपनी ने पेमेंट पर डिफॉल्ट किया है। एवरग्रैंड ग्रुप पर इस समय करीब 300 अरब डॉलर का कर्ज है और इस डिफॉल्ट रेटिंग से उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें