Cyclone Gabrielle: न्यूजीलैंड (New Zealand) में चक्रवाती तूफान गेब्रियल (Gabrielle) से जन-जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। देश के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड (Auckland) में भयंकर बाढ़ आ गई है। चक्रवाती तूफान चपेट में आने से अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। चक्रवात के कारण न्यूजीलैंड में दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी गई है। चक्रवाती तूफान की वजह से मंगलवार दोपहर तक ऑकलैंड से आने-जाने वाली सभी घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों को रद्द कर दिया है।
