Cyclone Ian LATEST UPDATES: चक्रवात तूफान इयान (Cyclone Ian) ने बुधवार को समुद्री तट पर बसे फ्लोरिडा (Florida) के ज्यादातर हिस्से को अंधकार में धकेल दिया। ये 'विनाशकारी' तूफान, अपने साथ तेज हवाएं और बाढ़ लेकर आया था।

Cyclone Ian LATEST UPDATES: चक्रवात तूफान इयान (Cyclone Ian) ने बुधवार को समुद्री तट पर बसे फ्लोरिडा (Florida) के ज्यादातर हिस्से को अंधकार में धकेल दिया। ये 'विनाशकारी' तूफान, अपने साथ तेज हवाएं और बाढ़ लेकर आया था।
हालांकि, इसके लिए अधिकारियों ने बड़े स्तर पर पहले से ही तैयरियां की हुईं थी। यूएस बॉर्डर पेट्रोल ने कहा कि नाव डूबने के बाद से 20 प्रवासी लापता थे। इनमें चार क्यूबा के नागरिक तैर कर फ्लोरिडा कीज पर आ रहे थे और तीन को कोस्ट गार्ड्स ने समुद्र में बचाया था।
नेशनल हरिकेन सेंटर (NHC) ने कहा कि ये 'बेहद ही खतरनाक' तूफान फोर्ट मायर्स शहर के पश्चिम में केयो कोस्टा के बैरियर द्वीप से स्थानीय समय अनुसार 07 बजे के ठीक बाद ठकराया था।
Cyclone Ian LATEST UPDATES:
शहर है या झील पता ही नहीं चला
नेपल्स के तटीय शहर के TV फुटेज में बाढ़ के पानी को समुद्री तट के पास बसे घरों में घुसते हुए दिखाया गया। सड़कें पूरी तरह से जलमग्न हो गईं और गाड़ियों को पानी में बहाते हुए देखा गया।
डॉ. बिरगिट बोडाइन ने पोर्ट चार्लोट में HCA फ्लोरिडा फॉसेट अस्पताल में रात बिताई। उन्होंने कहा कि हमें ये तो आशंका थी कि तूफान से हालात काफी बिगड़ जाएंगे, लेकिन हमें ये उम्मीद नहीं थी कि चौथी मंजिल की छत ही उड़ जाएगी।"
फोर्ट मायर्स के कुछ इलाके तो इस कदर डूब गए कि उनके पास से बह रही झीलों और आबादी वाले इलाकों में कोई फर्क ही नहीं दिख रहा था। इन इलाकों आबादी 80,000 से ज्याहा है।
NHC ने कहा कि इयान का प्रकोप इतना ज्यादा था कि तूफान के अपना रुख मोड़ते समय भी 150 मील (240 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं।
Door buckling and caving in from the strong surge in Naples, FL #HurricaneIan pic.twitter.com/tw1dagAYFW — Hurricane Ian Footage (@IanFootage) September 28, 2022
एनएचसी ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:00 बजे (0100 GMT) कहा, बाद में यह 105 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ श्रेणी 3 के तूफान के लिए थोड़ा कमजोर हो गया, जबकि अभी भी "विनाशकारी तूफान, हवाओं और बाढ़" के साथ फ्लोरिडा को पछाड़ रहा है।
एनएचसी ने स्थानीय समयानुसार रात करीब 9:00 बजे (0100 GMT) कहा, बाद में 105 मील प्रति घंटे की हवाओं के साथ तूफान थोड़ा कमजार पड़ने लगा था। हालांकि, अभी भी 'विनाशकारी' तूफान के बाद की तेज हवाएं और बाढ़ के पानी से फ्लोरिडा के हालत काफी खराब हैं।
Here is a time-lapse of the #StormSurge coming in on Sanibel Island, #Florida caught on a live traffic cam. This was only 30mins condensed down, it deteriorated quickly. #HurricaneIan #Hurricane #Ian pic.twitter.com/JKuNROvMm4
— BirdingPeepWx (@BirdingPeepWx) September 28, 2022
बिजली के बिना रहे 20 लाख लोग
ट्रैकिंग वेबसाइट PowerOutage.us के अनुसार, फ्लोरिडा में बुधवार शाम को कुल 1.1 करोड़ लोगों में से लगभग 20 लाख लोग बिजली के बिना रहने को मजबूर थे। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में सबसे लंबा पावर कट हुआ। इयान से पूरे फ्लोरिडा में और जॉर्जिया और दक्षिण कैरोलिना के दक्षिणपूर्वी राज्यों में कई लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
कई कमर्शियल फ्लाइट ठप
टाम्पा और ऑरलैंडो के हवाई अड्डों ने सभी कमर्शियल फ्लाइट्स बंद कर दी हैं। क्रूज शिप कंपनियों ने डिपार्चर में देरी की या यात्राओं को रद्द कर दिया। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 इंच (76 सेंटीमीटर) बारिश होने की आशंका है।
NHC ने चेतावनी दी, "यह एक बेहद ही खतरनाक स्थिति है।" गुरुवार देर रात तक अटलांटिक महासागर में उभरने से पहले तूफान मध्य फ्लोरिडा से टकराने के लिए तैयार था।
अस्पताल पर जमीन और आसमान दोनों तरफ से कहर
तूफान इयान ने फ्लोरिडा के एक अस्पताल को ऊपर और नीचे दोनों तरफ से बहा दिया। तूफान के चलते ग्राउड फ्लोर में इमरजेंसी वार्ड पानी-पानी हो गया। जबकि भयंकर हवाओं के चलते चौथी मंजिल पर इसके ICU की छत के एक हिस्से हो ही फाड़ दिया। ये जानकारी अस्पताल के एक डॉक्टर ने ही दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।