Elon Musk आखिरकार सफल हो गए, लेकिन कुछ बातें अभी भी रहस्य बनी हुई हैं। दरअसल, अभी तक यह तय करना मुश्किल है कि ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद एलॉन मस्क आगे उसके साथ क्या करेंगे। सोमवार को डील के करीब पहुंचने से कई हफ्तों पहले से मस्क अपने इंटरव्यूज, रेगुलेटरी फाइलिंग्स औ अपने ट्विटर अकाउंट से संकेत दे चुके हैं कि वह Twitter में क्या बदलाव करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ऐसे चार क्षेत्र बताए गए हैं, जहां मस्क बदलाव कर सकते हैं...
