Get App

Twitter के 3 अधिकारी टर्मिनेट होकर भी हो जाएंगे मालामाल, Elon Musk को क्यों चुकाने होंगे 1,700 करोड़ रुपये?

इस प्रकार Vijaya Gadde को ट्विटर से सबसे ज्यादा 7.4 करोड़ डॉलर मिलेंगे। Parag Agrawal  और Ned Segal को क्रमशः 6.5 करोड़ डॉलर और 6.6 करोड़ डॉलर मिलेंगे

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 2:34 PM
Twitter के 3 अधिकारी टर्मिनेट होकर भी हो जाएंगे मालामाल, Elon Musk को क्यों चुकाने होंगे 1,700 करोड़ रुपये?
अरबपति एलॉन मस्क को ट्विटर के तीन शीर्ष अधिकारियों को निकालने के एवज में सेवरेंस के रूप में 20.4 करोड़ डॉलर (1,683 करोड़ रुपये) का भुगतान करना होगा

Elon Musk : अरबपति एलॉन मस्क को ट्विटर के तीन शीर्ष अधिकारियों को निकालने के एवज में सेवरेंस के रूप में 20.4 करोड़ डॉलर (1,683 करोड़ रुपये) का भुगतान करना होगा। डाउ जोन्स न्यूजवायर ने इससे संबंधित जानकारी दी है। 44 अरब डॉलर में ट्विटर के अधिग्रहण के बाद मस्क ने तीन बड़े अधिकारियों को निकाल दिया है।

मर्जर समझौते के तहत इन अधिकारियों को मिला था कवर

मस्क की एक्स होल्डिंग्स के साथ ट्विटर के मर्जर में कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल (Parag Agrawal), सीएफओ नेद सेजल (Ned Segal) और लीगल पॉलिसी हेड विजय गैद्दे (Vijaya Gadde) को एक ‘गोल्डन पैराशुट’ क्लॉज से कवर किया गया था। मस्क के टेकओवर के बाद इन तीनों अधिकारियों को टर्मिनेट कर दिया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें