Get App

सात साल में पहली बार 20 मिनट देरी से पहुंचा कर्मचारी, बॉस ने नौकरी से निकाला, साथी कर्मचारियों ने किया अनोखे तरीके का प्रदर्शन

इस घटना को उनके ही एक सहयोगी ने रेडिट पर शेयर की है। उन्होंने कहा, "हमारे साथी सहयोगी, जो सात सालों से ज्यादा समय में कभी लेट नहीं हुए, उन्हें पहली बार देर होने के कारण निकाल दिया गया"

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 7:12 PM
सात साल में पहली बार 20 मिनट देरी से पहुंचा कर्मचारी, बॉस ने नौकरी से निकाला, साथी कर्मचारियों ने किया अनोखे तरीके का प्रदर्शन
सात साल में पहली बार 20 मिनट देरी से पहुंचा कर्मचारी बॉस ने नौकरी से निकाला

एक शख्स को उसकी कंपनी ने काम पर आने में 20 मिनट की देरी के चलते कथित तौर पर नौकरी से निकाल दिया। Reddit की एक पोस्ट के अनुसार, वह व्यक्ति कंपनी में सात साल से ज्यादा समय से काम कर रहा था और यह पहले मौका था जब उसे काम पर आन में देर हुई।

इस घटना को उनके ही एक सहयोगी ने रेडिट पर शेयर की है। उन्होंने कहा, "हमारे साथी सहयोगी, जो सात सालों से ज्यादा समय में कभी लेट नहीं हुए, उन्हें पहली बार देर होने के कारण निकाल दिया गया।"

पोस्ट में यूजर ने शेयर किया कि जिस कर्मचारी को नौकरी से निकाला गया वह पहली बार लेट हुआ। उन्होंने यह भी पोस्ट किया कि इसके में कंपनी के सभी कर्मचारियों ने देर से कार्यालय आने का फैसला किया है। जब तक कि कंपनी उस व्यक्ति को फिर से काम पर नहीं रख लेती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें