इंस्टैंट लोन ऐप (Instant loan app) से कर्ज ले चुके कई लोगों के सुसाइड करने की खबरें कई राज्यों से मिली हैं। जांच में पता चला है कि इनमें से कई ऐप का संबंध चीन (China) और हांगकांग (Hong Kong) से है। कई चीनी नागरिकों और उनके इंडियन सहयोगियों की गिरफ्तारी के बावजूद ऐसे ऐप का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। ये ग्राहकों को पहले कर्ज के जाल में फंसाते हैं। फिर उनके समार्टफोन से डेटा चुराने के बाद उनसे बड़ी रकम की वसूली करते हैं।
