औद्योग नेतृत्व वाले सात देशों के समूह के कृषि मंत्रियों ने शनिवार को भारत के गेहूं के निर्यात (Wheat Export) पर प्रतिबंध लगाने के फैसले की निंदा की है। जर्मन कृषि मंत्री केम ओजडेमिर ने स्टटगार्ट में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर हर कोई निर्यात रोक देगा या बाजार बंद करना शुरू कर देता है, तो इससे संकट और गहरा जाएगा।"
