Get App

रूस से सप्लाई बंद होने से महंगे प्राइस पर गैस खरीदने को मजबूर हुआ इंडिया

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से नेचुरल गैस की कीमतों में बहुत उछाल आया है। इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर पड़ा है। उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 19, 2022 पर 6:12 PM
रूस से सप्लाई बंद होने से महंगे प्राइस पर गैस खरीदने को मजबूर हुआ इंडिया
Gail ने पिछले हफ्ते एलएनजी के तीन शिपमेंट खरीदे। यह डील 40 डॉलर प्रति एमबीटूयू से ज्यादा कीमत पर हुई है।

रूस से डिलीवरी कैंसिल हो जाने के बाद इंडिया को ज्यादा कीमत पर लिक्विफायड नेचुरल गैस (LNG) खरीदनी पड़ी है। गेल इंडिया (GAIL India) ने पिछले साल के मुकाबले दोगुनी कीमत पर एलएनजी के कई कार्गो खरीदे हैं। अक्टूबर से नवंबर के बीच इसकी डिलीवरी होगी।

इंडिया पहले Gazprom PJSC की पूर्व ट्रेडिंग इकाई से गैस खरीद रहा था। इस साल की शुरुआत में जर्मनी ने इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया। इससे इंडिया को गैस की सप्लाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Gazprom की इकाई गैस की सप्लाई नहीं करने के एवज में कॉन्ट्रैक्ट की शर्त के मुताबिक जुर्माना चुका रही है।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से नेचुरल गैस की कीमतों में बहुत उछाल आया है। इसका सबसे ज्यादा असर विकासशील देशों पर पड़ा है। उन्हें अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए ऊंची कीमत चुकानी पड़ रही है। इसका असर इन देशों में इनफ्लेशन पर पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें