Get App

भारत ने सऊदी अरब के साथ एयर बबल समझौते पर किए हस्ताक्षर, 1 जनवरी से शुरू होगी फ्लाइट

भारत ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 जनवरी तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर रोक लगा दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2021 पर 11:31 AM
भारत ने सऊदी अरब के साथ एयर बबल समझौते पर किए हस्ताक्षर, 1 जनवरी से शुरू होगी फ्लाइट
भारत-सऊदी अरब के बीच एयर बबल समझौता

भारत सरकार (Indian government) और सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने हजारों लोगों को राहत देने के लिए दोनों देशों के बीच स्पेशल डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट 1 जनवरी 2022 से शुरू हो जाएगी।

दरअसल भारत सरकार ने सऊदी अरब के साथ एयर बबल समझौता (air bubble agreement) किया है। इसे अंतिम रूप दिया जा चुका है। इस समझौते से पात्र यात्रियों (eligible travellers) को दोनों देशों की यात्रा करने की अनुमति मिल जाएगी।

बता दें कि Air travel bubbles दो देशों के बीच एक अस्थाई (temporary) व्यवस्था है। जिसका मकसद कमर्शियल पैसेंजर्स की सेवाओं को फिर से शुरू करना है। कोरोना वायरस महामारी के चलते कई इंटरनेशनल फ्लाइट्स की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। भारत ने 35 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है।

इनमें अफगानिस्तान (Afghanistan), ऑस्ट्रेलिया (Australia), बरीन (Bahrain), बांग्लादेश (Bangladesh), भूटान (Bhutan), कनाडा (Canada), इथियोपिया (Ethiopia), फिनलैंड (Finland), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इराक (Iraq), जापान (Japan), कजाकिस्तान (Kazakhstan), केन्या (Kenya), कुवैत (Kuwait), मालदीव (Maldives), मॉरीशस (Mauritius), नेपाल (Nepal), नीदरलैंड (Netherlands), नाइजीरिया (Nigeria), ओमान (Oman), कतर (Qatar), रूस (Russia), रवांडा (Rwanda), सऊदी अरब (Saudi Arabia), सेशेल्स (Seychelles), सिंगापुर (Singapore), श्रीलंका (Sri Lanka), स्विटजरलैंड (Switzerland), तंजानिया (Tanzania), यूक्रेन (Ukraine), संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates-UAE), यूनाइटेड किंगडम ( United Kingdom -UK), संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America -USA) और उजबेकिस्तान (Uzbekistan) जैसे देश शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें