Get App

गाम्बिया में कफ सिरप से मौत पर इंडोनेशिया का बड़ा एक्शन, इनग्रेडिएंट्स पर लगाया बैन

कुछ दिनों पहले गाम्बिया में कफ सिरप के चलते 70 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भारत समेत कुछ देशों में कार्रवाई हो रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 15, 2022 पर 6:33 PM
गाम्बिया में कफ सिरप से मौत पर इंडोनेशिया का बड़ा एक्शन, इनग्रेडिएंट्स पर लगाया बैन
इंडोनेशिया ने आज शनिवार (15 अक्टूबर) को इन इंग्रेडिएंट्स पर बैन लगा दिया है जिसे गांबिया में बच्चों की मौत की वजह माना जा रहा है।

कुछ दिनों पहले गाम्बिया में कफ सिरप के चलते 70 बच्चों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद भारत समेत कुछ देशों में कार्रवाई हो रही है। इंडोनेशिया ने आज शनिवार (15 अक्टूबर) को इन इनग्रेडिएंट्स पर बैन लगा दिया है जिसे इन बच्चों की मौत की वजह माना जा रहा है। इंडोनेशिया का कहना है कि इस मामले में बच्चों की किडनी को हुए नुकसान की जांच चल रही है जिसके चलते प्रतिबंध लगाया गया है। इंडोनेशिया की खाद्य और दवा नियामक BPOM का कहना है कि डाईएथिलीन ग्लाईकॉल और एथिलीन ग्लाईकॉल के चलते कफ सिरप जानलेवा बना।

इंडोनेशिया में रजिस्टर्ड नहीं है चारों प्रोडक्ट्स

जिन चार कफ सिरप के चलते गाम्बिया में बच्चों के साथ हादसा हुआ, वे इंडोनेशिया में रजिस्टर्ड नहीं हैं। BPOM के मुताबिक जिन चार प्रोडक्ट्स के चलते गाम्बिया में 70 बच्चों की मौत हुए, वे उनके यहां रजिस्टर्ड नहीं हैं और इसके अलावा इन्हें बनाने वाली मेडेन फार्मा की कोई अन्य प्रोडक्ट्स भी इंडोनेशिया में रजिस्टर्ड नहीं हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें