Get App

Ismail Haniyeh Killed: कैसे की गई हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या, ईरान ने बताया पूरा प्लान

Israel Ismail Haniyeh: IRGC ने हानिया की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल को "सही समय और जगह पर कड़ी सजा" मिलेगी। इसमें यह भी कहा गया कि हत्या को अमेरिका की "आपराधिक सरकार का समर्थन" था। इजरायल ने इस बात की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया कि ये हमला उसने ही किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 03, 2024 पर 7:57 PM
Ismail Haniyeh Killed: कैसे की गई हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या, ईरान ने बताया पूरा प्लान
Ismail Haniyeh Killed: कैसे की गई हमास के नेता इस्माइल हानिया की हत्या

ईरान ने कहा कि तेहरान में हमास के राजनीतिक विंग के चीफ इस्माइल हानिया की हत्या करने वाले "शॉर्ट रेंड के गोले" उनके होटल के बाहर से फायर किए गए थे। Al Jazeera के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि हमास नेता की मौत हो गई, जब उन पर गोलाबारी की गई। IRGC ने अपने बयान में कहा, "हमला लगभग 7 किलोग्राम विस्फोटक ले जाने वाली छोटी दूरी की मिसाइल दागकर किया गया और गेस्ट रेजीडेंसी के बाहर से फायर किया गया।"

IRGC ने हानिया की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि इजरायल को "सही समय और जगह पर कड़ी सजा" मिलेगी। इसमें यह भी कहा गया कि हत्या को अमेरिका की "आपराधिक सरकार का समर्थन" था।

इजयरायल न हां कर रहा है न ना

इजरायल ने इस बात की न तो पुष्टि की और न ही खंडन किया कि ये हमला उसने ही किया था। अमेरिका ने कहा कि उसे हानिया की हत्या के बारे में न तो जानकारी थी और न ही वो इसमें शामिल था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें