Israel Hamas War: इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद हमास (Hamas) ने बंधक बनाए गए दो अमेरिकी नागरिकों को रिहा कर दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने शुक्रवार को यह घोषणा की और आश्वस्त किया कि उनकी सरकार दोनों नागरिकों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने और उन्हें इस सदमे से उबरने में हर संभव मदद करेगी। बाइडन ने बंधक बनाई गई एक अमेरिकी महिला और उसकी किशोर बेटी की रिहाई सुनिश्चित करने में कतर और इजराइल की सरकारों के सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।
