Get App

मलेशियाई नौसेना के दो हेलिकॉप्टर की हवा में टक्कर, 10 की मौत, यहां देखिए वीडियो

मलेशिया में दो हेलीकॉप्टर की आपसे में टक्कर हो गई है। ये दोनों हेलीकॉप्टर नेवी के बताए जा रहे हैं। एक सालाना समारोह के लिए रिहर्सल कर रहे थे। इस दौरान दोनों हेलीकॉप्टर के पंखे टकरा गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 10:17 AM
मलेशियाई नौसेना के दो हेलिकॉप्टर की हवा में टक्कर, 10 की मौत, यहां देखिए वीडियो
दुर्घटना में Fennec M502-6 और HOM M503-3 हेलीकॉप्टर शामिल हैं।

मलेशिया में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मलेशिया में मई में होने वाले 90वीं सालाना समारोह के लिए रिहर्सल कर रहे ऱॉयल मलेशिया नेवी के दो हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए हैं। इस दुर्घटना में सभी क्रू मेंबर की मौत की खबर सामने आई है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों हेलीकॉप्टर में 10 क्रू मेंबर सवार थे, सभी की मौत हो गई है। यह दुर्घटना मलेशिया के लुमुट शहर के पास हुई। यहां एक नौसना का बेस भी है। दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया  में वायरल हो रहा है।

लोकल मीडिया के मुताबिक, एक हेलीकॉप्टर का रोटर दूसरे हेलीकॉप्टर के रोटर से टकरा गया। जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। इसमें एक हेलीकॉप्टर रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं दूसरा पास के एक स्विमिंग पूल में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फिलहाल इस दुर्घटना में अभी कितने लोग जीवित बचे हैं, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

राहत और बचाव कार्य जारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें