Get App

Nawaz Sharif Pakistan: चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बोले- हमने ही समस्या खड़ी की है

Nawaz Sharif Pakistan: नवाज शरीफ ने पाकिस्तान लौटने से पहले शनिवार को देश के मौजूदा हालात की निंदा की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी PMLN नकदी की समस्या से जूझ रहे देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में ‘‘सक्षम’’ है। शरीफ चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे हैं। देश के लिए उड़ान भरने से पहले उन्होंने दुबई हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, "हम देश की समस्या के समाधान के लिए सक्षम हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 21, 2023 पर 2:16 PM
Nawaz Sharif Pakistan: चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, बोले- हमने ही समस्या खड़ी की है
Nawaz Sharif Pakistan: चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

पाकिस्तान (Pakistan) के तीन बार पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ (Nazwaz Sharif) दुबई इंटरनेशनल एयर पोर्ट पर पहुंच गए हैं और कुछ ही घंटों में अपने गृह देश के लिए रवाना होने के लिए तैयार हैं। नवाज शरीफ ने पाकिस्तान लौटने से पहले शनिवार को देश के मौजूदा हालात की निंदा की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी PMLN नकदी की समस्या से जूझ रहे देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में ‘‘सक्षम’’ है। शरीफ चार साल बाद पाकिस्तान लौट रहे हैं।

दुबई एयर पोर्ट पर शरीफ ने पत्रकारों से देश में वर्तमान स्थिति को लेकर चिंता जताई। उनके शब्दों में देश में हालात 2017 की तुलना में कहीं अधिक बिगड़ गए हैं, जब सु्प्रीम कोर्ट ने उन्हें अयोग्य घोषित किया था और बाद में भ्रष्टाचार के दो मामलों में उन्हें जवाबदेह ठहराते हुए दोषी करार दिया था।

उन्होंने कहा, "हालात 2017 से बेहतर नहीं हैं... और यह सब देखकर मुझे दुख होता है कि हमारा देश आगे बढ़ने के बजाय पीछे चला गया है।"

Geo News ने नवाज के हवाले से कहा, "पाकिस्तान में स्थिति बहुत खराब है और यह बहुत चिंताजनक है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें