रविवार को हजारों समर्थकों ने नेपाल के पूर्व राजा का राजधानी काठमांडू में स्वागत किया और मांग की कि उनकी खत्म की गई राजशाही को बहाल किया जाए और हिंदू धर्म को राज्य धर्म के रूप में वापस लाया जाए। पश्चिमी नेपाल के दौरे से लौट रहे ज्ञानेंद्र शाह के करीब 10,000 समर्थकों ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयर पोर्ट के मेन एंट्री गेट को ब्लॉक कर दिया।
