Pashupatinath Temple closed: नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर में रविवार 25 जून को दोपहर में भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। दरअसल, पशुपतिनाथ मंदिर से 10 किलोग्राम सोना और 100 किलोग्राम वजन के गहने चोरी हो गए हैं। यही कारण है कि अब मंदिर देश के भ्रष्टाचार विरोधी निकाय (CIAA) ने इस रिपोर्ट की जांच के लिए परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। मंदिर में श्रद्धालुओं का जाना रोक दिया गया है। पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू का सबसे पुराना हिंदू मंदिर है। पिछले साल महा शिवरात्रि के त्योहार के दौरान मंदिर के अंदर शिव लिंग के चारों ओर जलहरी नाम की गोल्ड ज्वैलरी लगाई गई थी।
