Get App

Omicron Variant: चूहों में विकसित हुआ ओमीक्रोन, चीनी शोधकर्ताओं ने किया चौंकाने वाला दावा

चीनी शोधकर्ताओं के मुताबिक, Sars-CoV-2 वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट चूहों के भीतर विकसित हो सकता है और वापस मनुष्यों में आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 12, 2022 पर 9:32 AM
Omicron Variant: चूहों में विकसित हुआ ओमीक्रोन, चीनी शोधकर्ताओं ने किया चौंकाने वाला दावा
ओमीक्रोन के बारे में चीनी शोधकर्ताओं का नया खुलासा

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) का कहर पूरी दुनिया में बना हुआ है। कई देश इसकी चपेट में आ चुके हैं। ओमीक्रोन वेरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। इस पर नई रिसर्च ने लोगों को फिर से चिंता में डाल दिया है।

वैज्ञानिकों ने इसकी उत्पत्ति पर तीन संभावनाओं पर विचार किया है। पहले तो यह कि ओमीक्रोन जीनोम टेस्ट के साथ मनुष्य में फैला है। या फिर यह लंबे समय तक संक्रमण के साथ प्रतिरक्षा-समझौता रोगी (immuno-compromised patient) में म्यूटेशन होता रहा।

इसका तीसरा कारण यह रिवर्स जूनोसिस (zoonosis) प्रोडक्ट है, यानी इसने पहले जानवरों को संक्रमित किया और फिर वापस इंसानों में प्रवेश कर गया। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज (Chinese Academy of Sciences) के वैज्ञानिकों के तीसरे कारण को ओमीक्रोन की उत्पत्ति को माना है। चीनी वैज्ञानिकों के नई रिसर्च के मुताबिक, Sars-CoV-2 वायरस का ओमीक्रोन वेरिएंट चूहों के भीतर विकसित हो सकता है और वापस मनुष्यों में आ सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, मौजूदा समय में, कई वैज्ञानिक दूसरी संभावना के पक्ष में ज्यादा हैं। इसकी वजह ये है कि कम से कम एक वेरिएंट ऑफ कन्सर्न (variant of concern -VOC), अल्फा के इसके मूल वेरिएंट होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें