Rahat Fateh Ali Khan Arrested: मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर सोमवार (22 जुलाई) को हिरासत में लिया गया। अभी (खबर लिखे जाने तक) सिंगर या उनकी टीम की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वह दुबई एयरपोर्ट पर घंटों तक फंसे रहे।
