Get App

ऋषि सुनक पर लगे वाइफ के इंफोसिस लिंक से पुतिन सरकार से फायदा उठाने के आरोप, जानिए पूरा मामला

भारतीय मूल के सुनक की शादी इंफोसिस के को-फाउंडर एन नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। इंफोसिस का मुख्यालय बेंगलुरु में है। यह कंपनी रूस में मौजूद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 7:38 PM
ऋषि सुनक पर लगे वाइफ के इंफोसिस लिंक से पुतिन सरकार से फायदा उठाने के आरोप, जानिए पूरा मामला
परिवार को पुतिन सरकार से फायदे के सवाल पर ऋषि सुनक ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि यह मसला है। हमने काफी प्रतिबंध लगाए हैं। जो कंपनियां हमारी जिम्मेदारी के तहत आती हैं, वे उनका पालन कर रही हैं।

ब्रिटेन के फाइनेंस मिनिस्टर ऋषि सुनक (British finance minister Rishi Sunak) ने रूस की पुतिन सरकार से फायदा उठाने के आरोपों को खारिज किया है। उन पर अपनी वाइफ के इंफोसिस लिंक के जरिए पुतिन सरकार से फायदा उठाने के आरोप लगे हैं। उनसे इंफोसिस की रूस में मौजूदी से जुड़े सवाल पूछे गए हैं। इंफोसिस (Infosys) में उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति की हिस्सेदारी है।

इंफोसिस के को-फाउंडर एन नारायणमूर्ति के दामाद हैं सुनक

भारतीय मूल के सुनक की शादी इंफोसिस के को-फाउंडर एन नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई है। इंफोसिस का मुख्यालय बेंगलुरु में है। यह कंपनी रूस में मौजूद है। इंफोसिस ने कहा है कि रूस में उसके कर्मचारियों की एक छोटी टीम मौजूद है, कंपनी के ग्लोबल क्लाइंट्स को सेवाए देती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें