Get App

क्या रूबल के कमजोर होने से डेंजर जोन में पहुंच गई है रूस की इकनॉमी?

रूस की मुद्रा रूबल में हाल के महीनों में काफी कमजोरी देखने को मिली है। इस मुद्रा में लगातार दर्ज की की जा रही कमजोरी को रोकने के लिए रूस के केंद्रीय बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा है। हालांकि, हाल तक सरकार इस मामले में दखल नहीं दे रही थी, क्योंकि रूबल में कमजोरी से उसके बजट को मदद मिल रही थी। हालांकि, इस मुद्रा के ज्यादा कमजोर होने से रूस में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था, लिहाजा सरकार को आगे आने पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2023 पर 10:31 PM
क्या रूबल के कमजोर होने से डेंजर जोन में पहुंच गई है रूस की इकनॉमी?
रूबल इस साल डॉलर के मुकाबले करीब 30 पर्सेंट कमजोरी हुआ है।

हाल के महीनों में रूस की मुद्रा रूबल में डॉलर के मुकाबले काफी कमजोरी देखने को मिली है। इस मुद्रा में लगातार दर्ज की की जा रही कमजोरी को रोकने के लिए रूस के केंद्रीय बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा है। हाल तक सरकार इस मामले में दखल नहीं दे रही थी, क्योंकि रूबल में कमजोरी से उसके बजट को मदद मिल रही थी। हालांकि, इस मुद्रा के कमजोर होने से रूस में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था, लिहाजा सरकार को आगे आने पड़ा।

यहां रूबल से जुड़ी अहम चीजों के बारे में जानकारी दी जा रही है:

क्यों कमजोर हो रहा है रूबल?

इसमें रूस के इकनॉमिक फंडामेंट्ल्स का भी योगदान है, लेकिन यही एकमात्र वजह नहीं है। रूस के एक्सपोर्ट में गिरावट है। मुख्य तौर पर ऑयल और नैचुरल गैस से उसका रेवेन्यू कम हो गया है। इसके अलावा, उसका इंपोर्ट बढ़ गया है। दरअसल, जब रूस में सामानों का इंपोर्ट होता है, तो इसके लिए डॉलर या यूरो जैसी फॉरेन करेंसी का इंतजाम करने के लिए रूस को रूबल बेचना पड़ता है। इससे एक्सचेंज रेट में रूबल के रेट कम हो जाते हैं। रूस का ट्रेड सरप्लस कम हो गया है, जिसका असर रूबल पर देखने को मिल रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें