Get App

Sri Lanka Crisis : अब नोट छापना बंद करेगा श्रीलंका, 60% के करीब पहुंची महंगाई काबू में करने को ले सकता है फैसला

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने संसद को बताया कि महंगाई दर 60 फीसदी के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2022 पर 12:11 PM
Sri Lanka Crisis : अब नोट छापना बंद करेगा श्रीलंका, 60% के करीब पहुंची महंगाई काबू में करने को ले सकता है फैसला
पीएम रानिल विक्रमसिंघे को अब श्रीलंका और आईएमएफ के बीच स्टाफ लेवल समझौता अगस्त तक होने की उम्मीद है, जबकि पहले उन्होंने जून की डेडलाइन तय की थी

Sri Lanka Crisis : श्रीलंका के पास तेल खरीदने के लिए डॉलर नहीं है और स्थानीय लोगों को वेतन देने के लिए रुपयों की प्रिंटिंग कर रहा है। हालांकि, अब उसने एशिया में सबसे तेजी से बढ़ती महंगाई को काबू में करने के लिए स्थानीय करेंसी को डालने पर रोक लगाने की योजना बनाई है।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) ने मंगलवार को संसद को बताया कि महंगाई दर (inflation rate) 60 फीसदी के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। श्रीलंका में गुरुवार को मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू होना है। विक्रमसिंघे ने कहा,  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ बेलआउट को लेकर चल रही बातचीत खासी जटिल हो गई है।

आईएमएफ के साथ समझौते में होगी देरी

विक्रमसिंघे को अब श्रीलंका और आईएमएफ के बीच स्टाफ लेवल समझौता अगस्त तक होने की उम्मीद है, जबकि पहले उन्होंने जून की डेडलाइन तय की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें