Us sanctions on Iran: अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर नए प्रतिबंधों का ऐलान किया। ये प्रतिबंधन ईरान के एनर्जी और पेट्रोकेमिकल्स सेक्टर पर लगाए गए हैं। अमेरिका ने यह कदम ईरान की ओर से इजरायल पर 1 अक्टूबर को किए मिसाइल हमले के जवाब में उठाया है। ईरान ने उस दिन इजरायल पर 180 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। यह उसका इजरायल पर किया गया अब तक का सबसे बड़ा सीधा हमला था। ईरान ने कहा था कि उसने यह हमला, लेबनान के हिजबुल्लाह ग्रुप पर इजरायल की ओर से किए जा गए विनाशकारी हमलों के बदले में किया था। हिजबुल्लाह ग्रुप, ईरान के समर्थन वाला एक समूह, जिसका लेबनान के एक बड़े भूभाग पर नियंत्रण है। गाजा में हालिया संघर्ष छिड़ने के बाद से भी यह समूह लगातार इजरायल पर रॉकेट हमले कर रहा है।
