Get App

तबाही! अमेरिकी मार्केट में कोहराम, इन शेयरों ने दिया निवशकों को तगड़ा शॉक

US Market Crashed: टैरिफ की लड़ाई में अमेरिकी स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है। टैरिफ वार गहराने की आशंका पर निवेशक घबराहट में धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे। इसके चलते अमेरिकी मार्केट बुरी तरह से टूट गया और लगभग हर सेक्टर में शेयर बेचने की मारामारी मची हुई है। यूरोपीय मार्केट भी धड़ाम से गिर गया है। जानिए कि अमेरिकी मार्केट की क्या स्थिति है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 10:23 PM
तबाही! अमेरिकी मार्केट में कोहराम, इन शेयरों ने दिया निवशकों को तगड़ा शॉक
ओवरऑल लगभग हर सेक्टर को झटका लगा है लेकिन ऑटो स्टॉक्स टैरिफ वार की आंच में बुरी तरह झुलस गए हैं।

US Market Crashed: टैरिफ की लड़ाई में अमेरिकी स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है। आज 4 मार्च की आधी रात से कनाडा और मैक्सिको की चीजों पर 25 फीसदी की अमेरिकी ड्यूटी और चीन के सामानों पर 10 फीसदी की अतिरिक्त ड्यूटी लागू हो रही है। इसके जवाब में मैक्सिको ने भी जवाबी शुल्क लगाने का ऐलान कर दिया। चीन ने तो पहले से ही 10 मार्च से कुछ अमेरिकी चीजों पर 15 फीसदी तक अतिरिक्त शुल्क लगाने का ऐलान किया हुआ है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी अमेरिकी चीजों पर 25 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात कही है। ऐसे में टैरिफ वार गहराने की आशंका पर निवेशक घबराहट में धड़ाधड़ शेयर बेचने लगे। डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 432 प्वाइंट्स यानी 1 फीसदी तो एसएंडपी 500 और नास्डाक 0.9%-0.9% फिसल गए।

महंगाई की आशंका ने बढ़ाई घबराहट

काोबारी लड़ाई के अलावा टैरिफ के चलते अमेरिका में महंगाई और भड़कने की आशंका बढ़ गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक हाई बनाए रख सकता है। इससे भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश सुस्त हो सकता है और अनिश्चितता में इजाफा हो सकता है। इसकी झलक अमेरिकी स्टॉक मार्केट में दिखी।

सबसे अधिक इन शेयरों को लगा शॉक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें