Get App

भारत की विदेश नीति के मुरीद हुए पुतिन, पीएम मोदी को बताया 'सच्चा देशभक्त', देखें वीडियो

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक हैं, जो अपने देश और अपने लोगों के हित में स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 28, 2022 पर 11:28 AM
भारत की विदेश नीति के मुरीद हुए पुतिन, पीएम मोदी को बताया 'सच्चा देशभक्त', देखें वीडियो
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की दिल खोलकर तारीफ की है। पुतिन ने पीएम मोदी को 'सच्चा देशभक्त (true patriot)' बताया है।

पुतिन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन नेताओं में से एक हैं, जो अपने देश और अपने लोगों के हित में स्वतंत्र विदेश नीति को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं। उन्होंने पीएम मोदी को वैश्विक नेता बताया है।

भारतीय लोगों के लिए काम कर रहे हैं पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि दशकों से भारत और रूस के बीच विशेष संबंध विकसित हुए हैं। दोनों देशों के बीच कोई भी बचा हुआ मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भारत को भारतीय लोगों के लिए आवश्यक दिशा में आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारत की भूमिका वैश्विक मामलों में बढ़ रही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से भारत की विदेश नीति की दुनिया भर में चर्चा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें