Get App

1 मार्च 2025 से महंगा हुआ सिलेंडर, डीमैट, UPI पेमेंट, टैक्स और GST के बदले 7 नियम, जल्द निपटाने होंगे ये काम

New Rules from 1 March 2025: नए महीने के साथ पैसे से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। ये नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। ये बदलाव आपके घर के खर्च, डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन, एफडी रेट्स, बैंक हॉलिडे, यूपीआई पेमेंट और टैक्स आदि से जुड़े हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2025 पर 8:52 AM
1 मार्च 2025 से महंगा हुआ सिलेंडर, डीमैट, UPI पेमेंट, टैक्स और GST के बदले 7 नियम, जल्द निपटाने होंगे ये काम
New Rules from 1 March 2025: नए महीने के साथ पैसे से जुड़े 7 नियम बदल गए हैं।

New Rules from 1 March 2025: नए महीने के साथ पैसे से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। ये नियम आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डालेंगे। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम 6 रुपये तक बढ़ा दिये हैं। ये बदलाव आपके घर के खर्च, डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन, एफडी रेट्स, बैंक हॉलिडे, यूपीआई पेमेंट और टैक्स आदि से जुड़े हैं। ये बदलाव आज 1 मार्च 2025 से लागू हो गए हैं। आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में।

1. म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नया नॉमिनेशन नियम

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों की नॉमिनेशन प्रोसेस में बदलाव किया है। निवेशक अब अपने म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में 10 लोगों तक को नॉमिनी बना सकते हैं। एकल धारक अकाउंट के लिए नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य होगा, ताकि भविष्य में संपत्ति का दावा करना आसान हो। नॉमिनी का जानकारी के साथ पैन, आधार (आखिरी चार अंक) या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर के साथ देना होगा। ज्वाइंट अकाउंट में यदि किसी खातेधारक का निधन हो जाता है, तो संपत्ति बचे हुए अकाउंटहोल्डर के नाम पर अपनेआप ट्रांसफर हो जाएगी।

2. एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें