Get App

SIP Mistakes: SIP निवेश में होने वाली 5 बड़ी गलतियां जिनसे आपको जरूर बचना चाहिए, जानिए डिटेल

SIP Mistakes: सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करते समय आमतौर पर कई गलतियां होती हैं, जो आपके रिटर्न को प्रभावित कर सकती हैं।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Oct 28, 2025 पर 9:07 PM
SIP Mistakes: SIP निवेश में होने वाली 5 बड़ी गलतियां जिनसे आपको जरूर बचना चाहिए, जानिए डिटेल

SIP निवेश में अक्सर की जाने वाली गलतियों को समझना और उनसे बचना निवेशकों के लिए बेहद जरूरी है। यदि आप भी नियमित निवेश का रास्ता अपना रहे हैं, तो कुछ सामान्य सी चीजें है जो आपकी मेहनत को बर्बाद कर सकते हैं, उनसे सावधान रहें।

सबसे पहली गलती है कि निवेश का स्पष्ट लक्ष्य न होना। बहुत से लोग बिना चाहत या योजना के निवेश शुरू कर देते हैं, जिससे न तो उन्हें सही दिशा मिलती है और न ही रिटर्न मिलने की उम्मीद होती है। इसलिए, अपने फाइनेंसियल गोल्स को अच्छे से तय कर लेना चाहिए।

दूसरी बड़ी गलती है कि बाजार के उतार-चढ़ाव को देखकर निवेश रोक देना या बंद कर देना। बजार में छोटी-मोटी गिरावटें सामान्य हैं, और लंबी अवधि में ये ही रिटर्न को मजबूत बनाती हैं। बाजार गिरता है तो निवेशकों को निरंतरता बनाए रखनी चाहिए।

तीसरी गलती है कि बहुत कम या बहुत ज्यादा निवेश करना। व्यक्ति अपने risk appetite और वित्तीय स्थिति को समझे बिना ही बहुत ज्यादा पैसा लगा देते हैं, तो नुकसान भी हो सकता है। वहीं, यदि बहुत छोटा निवेश किया जाए, तो रिटर्न भी कम ही मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें