दिल्ली सरकार ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों के लिए शुरू किए गए पिंक सहेली कार्ड के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए राजधानी में करीब 50 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर कार्ड डिस्ट्रीब्यूशन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। यह पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को लॉन्च किया था। यह कार्ड वन नेशन, वन कार्ड पहल के तहत जारी किया गया है। इसके जरिए पात्र महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। साथ ही, इसी एक स्मार्ट कार्ड से मेट्रो और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं में भी सफर किया जा सकेगा।
