7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए शेयर बाजार में निवेश के लिए नए नियम आ गए हैं। अखिल भारतीय सेवाओं (AIS) में सरकारी कर्मचारियों को शेयरों, सिक्योरिटीज या अन्य निवेशों की खरीद या सेल में बार-बार सट्टा लगाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, उन्हें कुछ कानूनों के तहत रजिस्टर स्टॉक ब्रोकरों या अन्य व्यक्तियों के माध्यम से शेयरों में कभी-कभी निवेश करने की अनुमति है।
