7th Pay Commission: कर्नाटक राज्य के सरकारी कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। कर्नाटक कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को 1 अगस्त से लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विधानसभा सत्र के दौरान सात लाख से अधिक राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए वेतन बढ़ोतरी की घोषणा करने के लिए तैयार हैं।
