7th Pay Commission Updates: सरकारी कर्मचारियों का डीए 50 फीसदी होने पर 2 और भत्ते भी बढ़ गए है। केंद्र सरकार इस साल की शुरुआत में अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाकर 50% करने के बाद बच्चों की शिक्षा भत्ता (Children Education Allowance - CEA) और हॉस्टल सब्सिडी जैसे कुछ भत्ते ऑटोमेटिकली 25% तक रिवाइज हो गए हैं। भत्तों में इस बढ़ोतरी को लेकर कई सवाल उठ रह थे, जिसे लेकर कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने एक क्लैरिफिकेशन दिया है।
