Get App

8th Pay Commission पर बड़ी खबर! 15 जून की डेडलाइन बीतने के बाद ये है नया अपडेट, जानें सैलरी-पेंशन पर क्या है अगला कदम

8th Pay Commission Update: 8वां वेतन आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट तैयार करने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रहा है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उम्मीदों, उनकी सैलरी, पेंशन, विभिन्न भत्तों और काम करने के हालातों को करीब से समझना है, ताकि एक संतुलित और व्यावहारिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी जा सके

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 9:06 AM
8th Pay Commission पर बड़ी खबर! 15 जून की डेडलाइन बीतने के बाद ये है नया अपडेट, जानें सैलरी-पेंशन पर क्या है अगला कदम
लखनऊ में 22-23 जून को होगी 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक

8th Pay Commission Latest News: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच इन दिनों हलचल काफी तेज है। पिछले महीने आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया था। इस राहत के बाद कर्मचारियों और पेंशनर संगठनों को वेतन, पेंशन, भत्तों और वर्किंग कंडीशंस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने सुझाव साझा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया था।

अब जब 15 जून की तारीख बीत चुकी है, तो लाखों कर्मचारियों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या 8वें वेतन आयोग ने इस डेडलाइन को एक बार फिर आगे बढ़ाया है? या अब मेमोरेंडम जमा करने का मौका हमेशा के लिए खत्म हो चुका है? आइए जानते हैं क्या है इस पर लेटेस्ट अपडेट और आगे होने वाली अहम बैठकों का पूरा शेड्यूल।

क्या फिर बढ़ी मेमोरेंडम जमा करने की लास्ट डेट?

जवाब है- नहीं। सरकार या 8वें वेतन आयोग ने मेमोरेंडम जमा करने की समय सीमा को दोबारा आगे नहीं बढ़ाया है। आयोग ने 29 मई 2026 को जारी अपने पत्र में ही यह साफ कर दिया था कि 15 जून के बाद अब डेडलाइन में कोई और विस्तार नहीं किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें