8वें केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। साथ ही स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक मांगा है। यानि कि इस वेतन आयोग ने अपना काम शुरू कर दिया है। हालांकि इसे अपनी सिफारिशें जमा करने में अभी कुछ और महीने लग सकते हैं। लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर चाहते हैं कि सिफारिशें जल्द लागू हों। सरकार से इसकी गुजारिश भी की जा रही है। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग लागू होने पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनर्स की पेंशन बढ़ जाएगी।
