Get App

Health Insurance: जीरो GST के बाद हेल्थ इंश्योरेंस की मांग में बड़ा उछाल, जानिए सस्ते में कैसे पाएं हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे

Health Insurance: जीरो GST लागू होने के बाद भारत में हेल्थ इंश्योरेंस की मांग में 38% की वृद्धि हुई है, जिससे अधिक लोग 15 से 25 लाख रुपए तक के उच्च कवरेज वाले प्लान लेने लगे हैं। यह सरकार की पहल लोगों को सस्ता और व्यापक बीमा कवरेज देने की दिशा में अहम कदम साबित हुई है।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Oct 30, 2025 पर 4:46 PM
Health Insurance: जीरो GST के बाद हेल्थ इंश्योरेंस की मांग में बड़ा उछाल, जानिए सस्ते में कैसे पाएं हेल्थ इंश्योरेंस के फायदे

केंद्र सरकार द्वारा सितंबर 2025 में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीरो GST लागू करने के बाद देश में हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की मांग में 38% की बढ़ोतरी हुई है। Policybazaar की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस नई नीति से ना सिर्फ पॉलिसियां सस्ती हुई हैं, बल्कि लोगों में व्यापक हेल्थ कवरेज अपनाने की जागरूकता भी बढ़ी है। अब ग्राहक केवल टैक्स की बचत के लिए ही नहीं, बल्कि परिवार की वित्तीय सुरक्षा और बढ़ते मेडिकल खर्चों से बचाव के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं।

हेल्थ कवर में बढ़ोतरी और ग्राहक धारणा

रिपोर्ट के मुताबिक, औसत हेल्थ कवर ₹13 लाख से बढ़कर ₹18 लाख हो गया है। इस समय करीब 45% ग्राहक ₹15 से ₹25 लाख के बीच कवर वाली पॉलिसी खरीद रहे हैं, जबकि केवल 18% ग्राहक ₹10 लाख से कम की पॉलिसी लेते हैं। खास बात यह है कि छोटे शहरों या टियर-2 शहरों में भी बड़ी राशि वाले हेल्थ इंश्योरेंस का चलन बढ़ा है। यहां ₹15-25 लाख के प्रीमियम कवर लेने वाले ग्राहकों का प्रतिशत 44.1% से बढ़कर 48.6% हो गया है।

एसीनियर सिटीजन में भी हेल्थ इंश्योरेंस की बढ़ती मांग देखी गई है। 61 से ऊपर उम्र के लोगों में उच्च मूल्य वाले कवर लेने का रुझान 11.54% बढ़ा है। यह दर्शाता है कि बुजुर्ग ग्राहकों में बढ़ते मेडिकल खर्चों से निपटने के लिए बेहतर बीमा कवरेज अपनाने का रूझान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें