Get App

एयरटेल के डेटा प्लान्स जल्द होंगे महंगे, 198 रुपये के प्लान के लिए चुकाना पड़ सकता है इतना

Data Plan Prike Hike: दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों की गिनती में शामिल भारत में जल्द ही लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनियां डेटा प्लान में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है। कई स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों का अनुमान है कि लोकसभा चुनावों के बाद डेटा प्लान महंगे हो सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 2:34 PM
एयरटेल के डेटा प्लान्स जल्द होंगे महंगे, 198 रुपये के प्लान के लिए चुकाना पड़ सकता है इतना
Airtel: टैरिफ प्लान महंगा होने पर एयरटेल के 198 रुपये के प्लान के लिए औसतन 232 रुपये तक चुकाना पड़ सकते हैं।

Data Plan Prike Hike: दुनिया के बड़े लोकतांत्रिक देशों की गिनती में शामिल भारत में जल्द ही लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। वहीं, टेलिकॉम कंपनियां डेटा प्लान में बढ़ोतरी का प्लान कर रही है। कई स्टॉक ब्रोकिंग कंपनियों का अनुमान है कि लोकसभा चुनावों के बाद डेटा प्लान महंगे हो सकते हैं। ये अनुमानित बढ़ोतरी 15 से 17 फीसदी के बीच हो सकती है। एयरटेल टैरिफ प्लान बढ़ा सकती है। सभी प्लान्स पर 17 फीसदी तक दाम बढ़ सका है। अगर ऐसा होता है तो एयरटेल के 198 रुपये के प्लान के लिए 232 रुपये तक चुकाना पड़ सकता है।

2021 में हुई थी पिछली बढ़ोतरी

आखिरी बार टैरिफ में बढ़ोतरी 20 प्रतिशत की गई थी। ये बढ़ोतरी दिसंबर 2021 में हुई थी। यह अनुमान लगाया गया है कि भारती एयरटेल का प्रति यूजर ARPU फाइनेंशियल ईयर 27 के अंत तक मौजूदा 208 रुपये से बढ़कर 286 रुपये हो जाएगा। यह बढ़ावा टैरिफ बढ़ोतरी 2G यूजर्स को 4G और 4G को 5G में शिफ्ट करने के तहत किया जा रहा है। हालांकि, कंपनियों की तरफ से आधिकारिक तौर पर टैरिफ बढ़ाने के लेकर कोई भी ऐलान किया गया है। स्टॉक ब्रोकिंग को उम्मीद है कि भारती का कस्टमर बेस 2% की दर से सालाना बढ़ेगी, जबकि टेलीकॉम इंडस्ट्री की ग्रोथ दर 1% सालाना है।

एयरटेल और जियो 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें