Get App

Apple फैंस के लिए गुड न्यूज, अब महंगे नहीं होंगे iPhones; ट्रंप ने दी बड़ी राहत

अमेरिका ने चीन से आने वाले स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और चिप-मेकिंग मशीनों पर भारी टैक्स लगाने की योजना टाल दी है। इससे iPhones महंगे नहीं होंगे और ऐपल व उसके ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 12, 2025 पर 10:27 PM
Apple फैंस के लिए गुड न्यूज, अब महंगे नहीं होंगे iPhones; ट्रंप ने दी बड़ी राहत
ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और कुछ अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है।

ऐपल फैंस के लिए अच्छी खबर है, फिलहाल आपके पसंदीदा iPhones महंगे नहीं हो रहे। पिछले कुछ हफ्तों से यह आशंका जताई जा रही थी कि अमेरिका सरकार चीन (US China Trade War) से आने वाले प्रोडक्ट्स पर नए टैक्स लगाएगी। इससे iPhones और दूसरी गैजेट्स की कीमतें काफी बढ़ सकती थीं। अगर ऐसा होता, तो ऐपल को इन प्रोडक्ट्स पर 145% तक का भारी-भरकम टैक्स चुकाना पड़ता।

ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि ऐपल ये अतिरिक्त लागत ग्राहकों से वसूलने के लिए प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकता है। लेकिन राहत की बात यह है कि ऐसा नहीं हो रहा।

ट्रंप ने टेक इंडस्ट्री को दी बड़ी रियायत

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स और कुछ अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स को रेसिप्रोकल टैरिफ से छूट देने का फैसला किया है। यानी इन पर अभी कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगाया जाएगा। यूएस कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने बीते शुक्रवार देर रात यह घोषणा की कि ये आइटम्स न तो 125% के भारी चीन टैरिफ में शामिल होंगे और न ही दूसरे देशों पर लगने वाले सामान्य 10% ग्लोबल टैरिफ में।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें