Get App

इनकम टैक्स कटौती, रेपो रेट में कमी... अप्रैल में आपकी जेब पर बड़ा असर डालेंगे ये वित्तीय बदलाव

अप्रैल 2025 में इनकम टैक्स कटौती, RBI की रेपो रेट में संभावित कमी और DigiLocker में निवेश स्टेटमेंट स्टोर करने जैसी वित्तीय बदलाव लागू होंगे। नई टैक्स व्यवस्था से टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत मिलेगी, जबकि होम लोन ब्याज दरें घट सकती हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Mar 31, 2025 पर 5:45 PM
इनकम टैक्स कटौती, रेपो रेट में कमी... अप्रैल में आपकी जेब पर बड़ा असर डालेंगे ये वित्तीय बदलाव
RBI ने फरवरी 2025 में 25 बेसिस प्वाइंट (bps) घटाकर रेपो रेट 6.25% कर दिया था।

Financial Changes April 2025: अप्रैल 2025 में कई बड़े वित्तीय बदलाव होने वाले हैं, जिनका असर पूरे साल के दौरान आपकी जेब पर दिख सकता है। सबसे पहले बजट 2025 में घोषित बड़े टैक्स कट्स 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। साथ ही, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) 7 से 9 अप्रैल के बीच बैठक करेगी। इसमें रेपो रेट में कटौती होने की काफी संभावना है, जिसका होम लोन EMI पर सीधा असर दिखेगा। आइए, अप्रैल में होने वाले इन महत्वपूर्ण बदलावों पर नजर डालते हैं।

नई टैक्स व्यवस्था से टैक्स बोझ होगा कम

ओल्ड टैक्स रीजीम धीरे-धीरे अपनी अपनी चमक खो रही है, क्योंकि न्यू टैक्स रीजीम अब सीधी छूट के साथ कई टैक्सपेयर्स के लिए अधिक आकर्षक बन गई है। खासकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025 में इनकम टैक्स छूट की लिमिट बढ़ाकर 12 लाख तक करने के बाद। बजट की घोषणाएं 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, FY24 में 72% करदाताओं ने नई कर व्यवस्था को चुना था। बजट 2025 में दी गई रियायतों से यह संख्या और बढ़ सकती है। Deloitte India के अनुसार अब इनकम टैक्स में भारी फायदा होगा।

  • ₹12 लाख वार्षिक आय वाले व्यक्ति का टैक्स ₹83,200 (सेस सहित) तक कम होगा।
  • ₹16 लाख की आय पर ₹52,000 की बचत होगी।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें