अगर आप अक्सर ATM से पैसे निकालते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। 1 मई 2025 से ATM ट्रांजैक्शन महंगे हो जाएंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM इस्तेमाल पर लगने वाले चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। अब मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करने के बाद हर बार पैसे निकालने या बैलेंस चेक करने पर ज्यादा चार्ज देना होगा।
