Get App

Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 सितंबर की छुट्टी

Bank Holiday: कल यानी शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इस दिन ईद-ए-मिलाद उन-नबी और थिरुवोणम (ओणम) त्योहार की वजह से पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंक काम नहीं करेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2025 पर 7:50 AM
Bank Holiday: कल शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 5 सितंबर की छुट्टी
कल यानी शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: कल यानी शुक्रवार को देश के कुछ हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक इस दिन ईद-ए-मिलाद उन-नबी और थिरुवोणम (ओणम) त्योहार की वजह से पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर दोनों तरह के बैंक काम नहीं करेंगे। अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपके राज्य में छुट्टी है या नहीं। बाकी राज्यों में बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे।

शुक्रवार 5 सितंबर को बंद रहेंगे बैंक

शुक्रवार 5 सितंबर को बैंक बंद रहने वाले हैं। ईद-ए-मिलाद उन-नबी, जिसे मिलाद-ए-शरीफ या बारा वफात भी कहा जाता है, मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास दिन है। इसे पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है। इस दिन मस्जिदों और घरों को सजाया जाता है, कुरान शरीफ की तिलावत होती है और लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं। वहीं, थिरुवोणम यानी ओणम त्योहार केरल का सबसे बड़ा त्योहार है।

सितंबर महीने में छुट्टियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें