Get App

Indian Currency: फ्री में बदले जाएंगे कटे-फटे नोट, वापस मिलेगा पूरा पैसा, जानिए कैसे

Indian Currency: अगर आपके पास कटे-फटे नोट हैं तो उन्हें बैंक में बदला जा सकता है। जानिए क्या है पूरा नियम

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2022 पर 11:02 AM
Indian Currency:  फ्री में बदले जाएंगे कटे-फटे नोट, वापस मिलेगा पूरा पैसा, जानिए कैसे
कटे-फटे नोटों को बैंक में बदला जा सकता है

Indian Currency: अगर आपके पास कटे फटे नोट हैं तो आप सोच रहे होंगे कि ये बाजार में कैसे चलेंगे। कहीं इनमें बट्टा तो नहीं लगेगा। लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। ये कटे फटे नोट बैंक में आसानी से बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही इनमें कोई बट्टा भी नहीं लिया जाता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन कटे फटे नोटों को बदलने के लिए एक गाइडलाइंस भी तैयार की है। जिसे जानना आम आदमी के लिए बेहद जरूरी होता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कटे फटे नोट देश के किसी भी बैंक में किए जा सकते हैं। इसके लिए यह कोई जरूरी नहीं है कि आपको अपने होम ब्रांच में ही जाना होगा। अगर बैंक बदलने से मना करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन ध्यान ये रखना होगा कि नोट जितनी बुरी हालत में होगा उसकी कीमत उतनी कम होती जाएगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Note Refund) Rules, 2009 के तहत इसके बारे में सारी जानकारी दी गई है।

नोट बदलने के ये हैं नियम

अगर आपके पास छोटी वैल्यू की नोट जैसे 5,10,20,50 रुपये के नोट है और वो फटे हैं। लेकिन इन नोटों का कम से कम 50 फीसदी हिस्सा होना जरूरी है। अगर यह स्थिति है तो आपको पूरे पैसे मिलेंगे। नहीं तो कुछ भी नहीं मिलेगा। यानी अगर आपके पास 10 रुपये का फटा नोट है, उसका 50 फीसदी हिस्सा भी सुरक्षित है तो बदलकर पूरे 10 रुपये दिए जाएंगे। वहीं अगर आपके पास फटे हुए नोटों की संख्या 20 से अधिक है। उन्हें बदलवाना चाहते हैं। नोटों की कुल वैल्यू 5000 रुपये से ज्यादा है तो इतने बड़े ट्रांजैक्शन की फीस देनी होगी। नोट बदलने का सीधा सा नियम ये है कि अगर उसमें सिक्योरिटी साइन जैसे गांधीजी का वाटरमार्क, गवर्नर के साइन और सीरियल नंबर दिख रहा है। ऐसी स्थिति में बैंक को वो नोट बदलने पड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें